- Back to Home »
- Politics »
- अजीत पवार ने स्वीकारा संजय राउत ने मुझे फोन किया लेकिन बात...
Posted by : achhiduniya
03 November 2019
शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार से संपर्क किया है। अपने मुखपत्र सामना में
शिवसेना ने आज साफ कर दिया है कि अगर बीजेपी उसकी 50-50 फॉर्मूले की मांग नहीं मानती है तो पार्टी दूसरे विकल्प की ओर
देखेगी। आज
पत्रकारों से बात करते हुए अजीत पवार ने कहा, मुझे
कुछ समय पहले संजय राउत से संदेश मिला है। मैं एक मीटिंग में था इसलिए जवाब नहीं
दिया। मुझे नहीं पता कि उन्होंने संदेश क्यों भेजा।
नतीजों के बाद से यह पहली बार है जब उन्होंने संदेश
भेजा हो। मैं कुछ समय बाद उन्हें कॉल करूंगा और उनसे बात करूंगा। अजीत पवार ने कहा, शिवसेना के साथ पार्टनरशिप का कोई भी फैसला केवल शरद पवार के
द्वारा लिया जा सकता है। शरद पवार सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल
सकते हैं। इस खबर से सामना में छपे लेख और शिवसेना के विकल्प वाली बात को भी वजन
मिल रहा है। सामना के आज सुबह के संपादकीय में शिवसेना ने बीजेपी को चुनौती दी है कि वह राज्य में राष्ट्रपति
शासन लगाए या सदन में बहुमत साबित करे।
विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 105 सीटें और शिवसेना को 56 सीटें
मिली हैं। संपादकीय के मुताबिक, अगर बीजेपी बहुमत को साबित
करने में फेल होती है तो शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होगी और वह सरकार बनाने
का दावा पेश करेगी। संपादकीय के मुताबिक, एनसीपी
के 54 विधायक, कांग्रेस के 44 विधायक और कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ हम बहुमत पा सकते हैं। शिवसेना
इसके लिए अपना सीएम प्रस्तावित कर सकती है।


