- Back to Home »
- State News »
- बीजेपी के सरकार बनाने से इंकार के बाद शिवसेना सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है..
Posted by : achhiduniya
10 November 2019
बीजेपी कोर कमेटी की हुई बैठक में नई सरकार बनाने
के गवर्नर के ऩ्योते पर बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा नहीं करने का फैसला लिया।
राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने की तैयारी को लेकर राजभवन को सोमवार शाम तक
जानकारी देने का वक्त दिया था। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, लिहाज़ा राज्यपाल ने सबसे पहले बीजेपी को न्योता भेजा था। महाराष्ट्र
में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी की ओर से सरकार बनाने से मना करने के बाद शिवसेना
इसकी पहल कर सकती है। शिवसेना सोमवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर सरकार
बनाने का दावा पेश कर सकती है।
माना जा रहा है कि शिवसेना की राष्ट्रवादी कांग्रेस
पार्टी (एनसीपी) के साथ डील हो गई है। एनसीपी और शिवसेना मिलकर सरकार बनाएगी, वहीं बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस
शिवसेना-एनसीपी के गठबंधन की सरकार को बैक से सपोर्ट कर सकती है। शिवसेना के
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार शाम को कहा कि पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने
कहा है कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का बनेगा, उन्होंने कह दिया मतलब समझिए वही होगा, चाहे वह किसी भी कीमत पर हो।

