Posted by : achhiduniya 20 November 2019


बच्चो के प्रति बड़ते संगीन मामलों में कई अपराधी प्रवती के लोग आपके बच्चो के साथ किसी भी अनहोनी को अंजाम दे सकते है इसके लिए सतर्क होने के साथ अपने बच्चो में भी जागरूकता लाने की जरूरत है। आप बच्चों को इन अंजान और खतरनाक लोगों से सावधान रहने की हिदायत देंगे तभी वह सतर्क रह पाएंगे। कई सवेदनशील मामलों में कई अपराधी तो अंजान लोग होते हैं, लेकिन कई बच्चों के आसपास मौजूद लोग ही होते हैं। बच्चों को सही और गलत टच की जानकारी देना बहुत जरूरी होता है। ऐसा सिर्फ लड़कियों के लिए ही नहीं बल्कि लड़कों के लिए भी जरूरी होता है। बच्चों को समझाएं कि मां-बाप के अलावा किसी की भी गोद में जाकर न बैठें। ये बातें एक बार में आसानी से बच्चों को नहीं समझाई जा सकती हैं। 
इसके लिए आपको बच्चों से लगातार बात करनी पड़ेगी। दिन भर क्या हुआ,ये जानना होगा। उनकी बातों को थोड़ा गंभीरता से सुनें। बच्चों को मैनर्स,एटिकेट्स के साथ साथ कुछ बातों में न कहना सिखाना चाहिए। आप उनको टच करके समझा सकते हैं कि इन चीजों में उनको न कहना चाहिए। अगर अपने बच्चों को इस तरह के लोगों से सुरक्षित रखने के कुछ महत्वपूर्ण बातें सिखाना बहुत जरूरी होता है। बच्चों को अच्छे से समझाएं कि हर वो अजनबी आपको नुकसान पहुंचा सकता है, जिसे आप नहीं जानते हैं। हर वो इंसान जिसे आपने नहीं देखा या कभी बात नहीं की। वैसे सारे अजनबी बुरे नहीं होते इसलिए कोशिश करें कि अपनी देखरेख में ही बाहर वालों से बच्चों को मिलवाएं,वरना बच्चा आगे जाकर किसी भी व्यक्ति से मिलने से डरने लगेगा। 
बच्चों को पड़ोस में रहने वालों से पहचान कराएं। बच्चों को सही-गलत की समझ नहीं होती है और लालच उनका प्राकृतिक स्वभाव होता है। इसलिए कोई अंजान अगर उन्हें खाने-पीने की चीजें देता है, तो वह आसानी से ले लेते हैं और खा लेते हैं। इसलिए बच्चों को ये बात जरूर समझाएं कि हर चॉकलेट देने वाले अंकल आंटी अच्छे नहीं होते हैं और उनकी बातों में भी नहीं आना चाहिए। कोई भी इंसान कुछ भी दे तो आसानी से न लें और न खाएं। कोशिश करें की आपके बच्चे दूसरे बच्चों के साथ ही खेलें। हालांकि बच्चों को एक दूसरे का साथ ही पसंद होता है। उनका सर्किल बड़ा होगा तो अजनबियों के साथ उनके जाने का खतरा कम होगा। 
ऐसे में वो अजनबियों की तरफ आकर्षित भी कम होगें। बच्चों के सभी दोस्तों से दोस्ती रखें,ताकि वो सारे बच्चें एक दूसरे के दोस्त ही नहीं जिम्मेदार भी बनें। उन्हें पता हो कि उनका दोस्त कहां जा रहा है,क्या कर रहा है। बच्चे को आप अजनबियों से होने वाले खतरे के बारे में बताएंगे, तो वह सोच समझकर अनजान लोगों से बात करेंगे। पुलिसवालों की पहचान कराएं ताकि जरूरत पड़ने पर वह इन लोगों की मदद ले सके।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -