- Back to Home »
- Politics »
- मोदी-पवार की नज़दीकिया महाराष्ट्र में एनसीपी और बीजेपी के गठबंधन की संभावना,NCP सुप्रीमो शरद पवार को 2022 के लिए राष्ट्रपति का पद ऑफर किया जा सकता है....
मोदी-पवार की नज़दीकिया महाराष्ट्र में एनसीपी और बीजेपी के गठबंधन की संभावना,NCP सुप्रीमो शरद पवार को 2022 के लिए राष्ट्रपति का पद ऑफर किया जा सकता है....
Posted by : achhiduniya
20 November 2019
NCP
सुप्रीमो शरद पवार ने सरकार गठन को लेकर शिवसेना
के साथ समझौते पर कहा था कि वास्तव में ऐसा था? इसके
बाद ऐसी अटकलों को हवा मिली कि क्या शिवसेना-NCP और
कांग्रेस के बीच सरकार गठन पर कोई फैसला नहीं हो पाया। NCP प्रमुख के बयान के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि शरद
पवार जो कहते हैं उसे समझने में 100 जन्म लग जाएंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना को
सत्ता की दौड़ से बाहर करने की जीतोड़ कोशिश कर रही बीजेपी शरद पवार से भी लगातार संपर्क में है और सूत्रों के अनुसार पवार के लिए
राष्ट्रपति पद की पेशकश की गई है,लेकिन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख ने फिलहाल भारतीय जनता
पार्टी के साथ किसी भी मोलभाव की संभावना को सिरे से खारिज किया है।
नई दिल्ली में
पीएम नरेंद्र मोदी और एनसीपी चीफ शरद पवार की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीतिक
सरगर्मी और तेज हो गई है। सूबे में सरकार गठन को लेकर जारी उठापटक के बीच इन दोनों
नेताओं की मुलाकात के बाद सियासी हलकों में कई नए समीकरण की चर्चा जोरों पर है। एक
चर्चा तो यह भी है कि महाराष्ट्र में एनसीपी और बीजेपी की सरकार बन सकती है और
इसके एवज में केंद्र में शरद पवार की पार्टी को तीन अहम मंत्रालय मिल सकते हैं।
इतना ही नहीं,
इससे आगे चर्चा यह भी है कि शरद पवार को 2022 के लिए राष्ट्रपति का पद भी ऑफर किया जा सकता है। महाराष्ट्र
में पिछले कुछ दिनों में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की
महागठबंधन की सरकार बनाने की कवायद तेज हुई थी। हालांकि इस बीच शरद पवार ने यह
बयान देकर कि सोनिया गांधी से सरकार बनाने को लेकर उनकी कोई चर्चा नहीं हुई है, नया सस्पेंस पैदा कर दिया।
यही नहीं, पवार से जब यह पूछा गया कि शिवसेना के साथ सरकार बनने के क्या
चांस हैं तो उन्होंने यहां तक कह दिया था कि'बीजेपी
और शिवसेना से पूछो, दोनों साथ थे। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में एनसीपी के अनुशासन की तारीफ
कर दी। इसके बाद से ही सियासी हलकों में नए समीकरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज
हो गईं। अब पीएम मोदी और पवार की मुलाकात के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि
महाराष्ट्र में नया सियासी समीकरण बन सकता है और संभव है कि एनसीपी-बीजेपी मिलकर
सरकार बना लें। इन चर्चाओं पर विश्वास करें तो माना जा रहा है कि एनसीपी के कुछ
सांसदों ने सरकार बनाने के लिए शरद पवार से बीजेपी के साथ जाने की अपील की है।
ये
नेता इसके लिए अजीत पवार को भी मनाने में जुटे हैं। चर्चाओं की मानें तो अगर
एनसीपी सरकार बनाने के लिए बीजेपी से हाथ मिलाती है तो राज्य मंत्रिमंडल में तो
उसे कई अहम पद मिलेंगे ही केंद्र में भी पार्टी को 3 अहम पद
दिए जाएंगे। इतना ही नहीं वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल जुलाई 2022 में खत्म हो रहा है और इसके बाद बीजेपी की तरफ से पवार का नाम
राष्ट्रपति के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।



