- Back to Home »
- Agriculture / Nature , State News »
- अफीम की खेती की तरह गांजे की खेती को हर साल लाइसेंस देने की तैयारी में कमलनाथ सरकार...
Posted by : achhiduniya
20 November 2019
वाणिज्यिक कर विभाग प्रदेश के एनडीपीएस नियम 1985 में बदलाव करने जा रहा है। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार गांजे की खेती को वैध करने जा रही है। सरकार का दावा है इसका इस्तेमाल कैंसर की दवाई बनाने के लिए किया जाएगा। एमपी सरकार ने इसडकेंन कंपनी के प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया है। कंपनी ने गांजा से कैंसर सहित अन्य बीमारियों की दवा बनाने के लिए 1200 सौ करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। कंपनी के इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सहमति दे दी है।
वहीं सरकार के जनसम्पर्क मंत्री
पीसी शर्मा ने कहा कि यह गंजा नहीं है, बल्कि
गंजा का ही एक अन्य प्रकार है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसकी खेती हो रही
है। पीसी शर्मा ने कहा कि कैंसर की दवा बनाने में इसका प्रयोग हो रहा है, इसके कपड़े भी बनते हैं।
इसकी फार्मिंग से एक नई विधा मध्य प्रदेश में आएगी। मंत्री शर्मा ने कहा कि
इसका इस्तेमाल खाने पीने के लिए नहीं होगा।

