Posted by : achhiduniya 22 November 2019


 महाराष्ट्र विधान सभा चुनावो के बाद से राजनीति में खिंचतान के चलते बनते–बिगड़ते समीकरणों पर आ विराम लग गया। कांग्रेस और एनसीपी के बीच सरकार बनाने के लिए गठबंधन को लेकर मुंबई के नेहरु सेंटर में बैठक खत्म हो चुकी है। यहां शरद पवार, उद्धव ठाकरे सहित कांग्रेस कई अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक से निकलकर शरद पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे होंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद गठबंधन का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक सीएम पद की रेस से उद्धव ठाकरे ने खुद को बाहर रखा है। सूत्रों के अनुसार एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के नाम का प्रस्ताव रखा है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे का भी नाम सीएम पद की रेस में हैं। इससे पहले कांग्रेस कार्यसमिति ने विचार-विमर्श के बाद राज्य में शिवसेना के साथ हाथ मिलाने को अपनी स्वीकृति दे दी। 
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शुक्रवार तक फैसला होने की उम्मीद है। इसके बाद कांग्रेस-एनसीपी नेताओं की बैठक हुई। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि दोनों दलों में सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है। अब दोनों पार्टियां शुक्रवार को मुंबई में छोटे सहयोगी दलों और शिवसेना के साथ बातचीत करेंगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मुंबई में ही नई सरकार के स्वरूप पर विचार होगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार गठन के लिए शुक्रवार देर रात या शनिवार सुबह दावा पेश करेंगे। मलिक ने यह भी कहा कि तीन दल पांच साल सरकार चलाने को प्राथमिकता देंगे। इस बैठक के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें शिवसेना को कांग्रेस और एनसीपी अपना समर्थन पत्र सौंप सकते हैं।
बैठक में शरद पवार, अहमद पटेल, उद्धव ठाकरे, संजय राउत, केसी वेणुगोपाल, अजित पवार सहित कई नेता मौजूद हैं। शिवसेना के पास 56, एनसीपी के पास 54 और कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ये तीनों पार्टियां मिलकर राज्य में स्थिर सरकार नहीं दे पाएंगी। इसके पीछे उन्होंने विचारधारा को वजह बताया। नितिन गडकरी ने कहा कि इनकी विचारधारा अलग है।  उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा पर कांग्रेस चलती है उसका शिवसेना विरोध करती है तो वहीं शिवसेना की विचाधारा के विरोध में कांग्रेस है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि इन तीनों पार्टियों का गठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगा। उन्होंने कहा कि ये अवसरवाद का गठबंधन है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।@ वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी, जम्मू में मौसम बेहद खराब।@ राहुल गांधी से खफा शशि थरूर, कांग्रेस की बैठक से कर सकते हैं किनारा- सूत्र।@ जनगणना 2027: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट।@ नोएडा के शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस।@ गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।@ हिंसा की विचारधारा को छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें-अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील।@ युवराज मेहता के डूबने पर NGT ने नोएडा की डीएम से मांगा जवाब, सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई।@ छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा, बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।@ अदाणी टोटल गैस 3 महीने में 34,000 घरों को दिए PNG कनेक्शकन, अदाणी एनर्जी ने हासिल की ये उपलब्धि।@ तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब।@ सीमाएं होंगी और सुरक्षित, भारत-EU डिफेंस डील से बढ़ेगा भरोसा।@ चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ECINet App, ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी।@ US-हिरासत में 5 साल का बच्चा, ट्रंप के अधिकारियों पर भड़कीं कमला हैरिस।@ संजय कपूर प्रॉपर्टी मामला, प्रिया कपूर ने शुरू की कानूनी लड़ाई।@ गोरखपुर से रिवॉल्वर रानी गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी।@ धार भोजशाला में आज नमाज और पूजा एक साथ, पुलिस के 8000 जवान तैनात।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -