- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र में सरकार गठन पर क्या फैसले लिए जाए इस पर विचार-विमर्श के लिए CM देवेंद्र फडणवीस जाएंगे दिल्ली दरबार....
महाराष्ट्र में सरकार गठन पर क्या फैसले लिए जाए इस पर विचार-विमर्श के लिए CM देवेंद्र फडणवीस जाएंगे दिल्ली दरबार....
Posted by : achhiduniya
03 November 2019
सीएम पद के लिए शिवसेना हर तरफ से बीजेपी को
घेरने में जुटी है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि येदियुरप्पा फॉर्मेट की
राजनीति महाराष्ट्र में नहीं चलेगी। विपक्ष शिवसेना-बीजेपी के बीच खींचतान पर न
सिर्फ अफसोस जता रही है बल्कि उद्धव ठाकरे को ये भी सलाह दे रही है कि मुख्यमंत्री
बनना है तो डरने की जरूरत नहीं। उधर महाराष्ट्र में सरकार गठन के संकट के बीच
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी
अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली जाएंगे।
फडणवीस, शाह को राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे मे अवगत
कराएंगे। साथ ही आने वाले दिनो क्या फैसले लिए जाए इस पर विचार-विमर्श करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, फडणवीस केंद्र सरकार से बारिश
से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए और ज्यादा आर्थिक मदद की मांग कर सकते
हैं। इससे पहले,फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने फसल खाराब होने पर
किसानों को 10 हजार करोड़ की आर्थिक मदद दी है। सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
उन्हें और मदद मुहैया कराएगी।

