- Back to Home »
- State News »
- संसद में दिए गए अमित शाह के पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी [NRC] लागू करने के नियम वाले बयान से आग बबूला हुई PB-CM ममता बनर्जी
संसद में दिए गए अमित शाह के पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी [NRC] लागू करने के नियम वाले बयान से आग बबूला हुई PB-CM ममता बनर्जी
Posted by : achhiduniya
20 November 2019
शीतकालीन सत्र के आज तीसरे दिन संसद में गृह
मंत्री अमित शाह ने NRC के अलावा भी कई मुद्दों पर बात
की गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम की तर्ज पर पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक
पंजी तैयार करने की कवायद की जाएगी। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता
बनर्जी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी ने लोगों को आश्वस्त किया कि
वह राज्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजी [NRC] की इजाजत नहीं देंगी। बनर्जी ने एक जनसभा को
यहां संबोधित करते हुए कहा, कुछ लोग ऐसे हैं जो राज्य में राष्ट्रीय
नागरिक पंजी [NRC] लागू करने के नाम पर अशांति पैदा करने की कोशिश
कर रहे हैं।
मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि हम बंगाल में NRC की कभी अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा, कोई आपकी नागरिकता छीनकर आपको शरणार्थी नहीं बना सकता है। धर्म
के आधार पर कोई बंटवारा नहीं होगा। पश्चिम बंगाल में NRC लागू करने से पहले भाजपा को यह बताना चाहिए कि 14 लाख हिंदू और बंगालियों का नाम असम में NRC सूची में क्यों नहीं है। असम
में NRC की अंतिम सूची में 19.6 लाख
लोगों के नाम नहीं आने के बाद बंगाल में प्रस्तावित NRC ने लोगों के बीच घबराहट पैदा कर दी और उसमें 11 लोगों की जान चली गई।

