- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- संसद कैंटीन के सब्सिडी की कटौती से बचेंगे 17 करोड़ रुपये.....
Posted by : achhiduniya
05 December 2019
संसद की कैंटीन में सांसदों को मिलने वाले सस्ते खाना हर बार आम जनता के बीच चर्चा का विषय होता है। मसलन 2/- में चाय हो या 10/- से 30/- में भर पेट खाने की ताली हो,कई बार लोग सवाल उठाते रहे हैं कि सांसदों को
खाने पर इतनी सब्सिडी क्यों दी जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सुझाव के बाद सभी सांसदों ने संसद
की कैंटीन में खाद्य वस्तुओं पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ने का सर्वानुमति से
निर्णय किया है। संसद भवन में खाने का बिल सालाना 17 करोड़
रुपये आता है।
अब सब्सिडी हटाए जाने के बाद कैंटीन में खाने के दाम लागत के हिसाब
से तय होंगे। पिछली लोकसभा में कैंटीन के खाने के दाम बढ़ा कर सब्सिडी का बिल कम
किया गया था। संसद में एक कैंटीन मीडिया के लिए तो एक सिर्फ सांसदों के लिए
आरक्षित है। एक आंकड़े के मुताबिक़ जब संसद चल रही होती है तो यहां खाने वालों में
9 फ़ीसदी तादाद सांसदों की होती है और तीन फ़ीसदी पत्रकारों की। संसद
के भीतर कैटरिंग का ज़िम्मा रेलवे संभालती है।

