- Back to Home »
- State News »
- महिलाओ की सुरक्षा के मत्तेनजर नागपुर पुलिस की 'होम ड्रॉप' सुविधा शुरू.....जारी किया नंबर..
Posted by : achhiduniya
05 December 2019
नागपुर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर भूषण कुमार उपाध्याय ने बताया कि ऑफिस या अन्य काम से बाहर गई नागपूर की महिलाएं रात में खुद को असुरक्षित महसूस न करें इसके लिए होम ड्रॉप सुविधा की शुरुआत की गई है। देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियो व रेप की घटनाओं को देखते हुए नागपुर पुलिस ने एक पहल की है।
नागपुर पुलिस जरूरतमंद महिलाओं को होम ड्रॉप की सुविधा प्रदान करेगी। रात 9 बजे से
सुबह 6 बजे तक यह फ्री राइड की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए होम ड्रॉप
नाम से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री राइड के लिए हेल्पलाइन
नंबर भी जारी किए गए हैं।
0712- 2561222, 100 और 9823300100 नंबर कर कॉल करके महिलाएं घर तक ड्रॉप के लिए गाड़ी की
रिक्वेस्ट कर सकती हैं। पीसीआर गाड़ी या एसएचओ वाहन उस समय जो भी गाड़ी उपलब्ध
होगी वह महिला को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएगी।


