- Back to Home »
- Religion / Social »
- संविधान के निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर...महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में श्र्द्धा सुमन....
Posted by : achhiduniya
06 December 2019
संसद भवन में संविधान के निर्माता डॉ.भीमराव
आंबेडकर [बाबा साहब] को सभी राजनेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति
रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं ने बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की तस्वीर
पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी बाबा साहब को उनकी पुण्यतिथि
पर नमन किया। आरएसएस ने ट्वीट किया, भारत
रत्न बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों का प्रतिदिन अनुसरण करने की
आवश्यकता है। उनका
जीवन प्रेरणा देने वाला है। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा। उन्होंने अपने
अनुयायियों को सही दिशा दिखाई। उन्होंने समता व बंधुत्वपूर्ण समाज के निर्माण के
लिए प्रयास किया। उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत
नमन।

