- Back to Home »
- Discussion »
- रातो-रात क्यू समर्थन से असमर्थन में आ गई शिवसेना...नागरिकता संशोधन विधेयक पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सवाल...
रातो-रात क्यू समर्थन से असमर्थन में आ गई शिवसेना...नागरिकता संशोधन विधेयक पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सवाल...
Posted by : achhiduniya
11 December 2019
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में
नागरिकता संशोधन बिल पर विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने शिवसेना
पर तंज कसते हुए कहा, मुझे आश्चर्य होता है कि सत्ता
के लिए लोग कैसे-कैसै रंग पदलते हैं। मान्यवार, कल
(मंगलवार को) लोकसभा में शिवसेना ने इस बिल का समर्थन किया था। मुझे न बताएं बल्कि
महाराष्ट्र को भी बताएं कि आज रात को क्या हुआ आज शिवसेना ने अपना स्टैंड बदल
लिया। नागरिकता संशोधन विधेयक पर राज्य सभा में बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित
शाह ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सहयोगी दल शिवसेना पर बड़ा हमला किया है।
उन्होंने शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के लिए लोग कैसे-कैसे रंग बदलते
हैं। बता दें कि पहले शिवसेना ने लोकसभा में वोटिंग के दौरान बिल का समर्थन किया
था लेकिन बाद में राज्य सभा में वोटिंग से पहले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कह
दिया कि सब कुछ स्पष्ट हुए बिना वह समर्थन नहीं करेंगे।
