Posted by : achhiduniya 11 December 2019


नागरिकता बिल पर शिवसेना ने एक बार फिर अपना रुख बदल लिया। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर शिवसेना को संदेश दिया और महाराष्ट्र में गठबंधन से बाहर आने की चेतवानी भी दी। कांग्रेस का कहना है कि शिवसेना का अगर यही रुख कुछ मंत्रालय हमारे लिए अहमियत नहीं रखता। इसके बाद ही शिवसेना नेता संजय राउत की तरफ़ से बयान आया कि कल जो लोकसभा में हुआ भूल जाइए, लेकिन देखना है कि राज्यसभा में शिवसेना क्या करती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब तक चीजें स्पष्ट नहीं हो जाती,हम समर्थन नहीं करेंगे। मीडिया से बात करते हुए ठाकरे ने कहा,जब तक चीजें स्पष्ट नहीं हो जाती, हम बिल का समर्थन नहीं करेंगे। अगर कोई भी नागरिक इस बिल की वजह से डरा हुआ है तो उनके शक दूर होने चाहिए। 
वे भी हमारे नागरिक हैं, इसलिए उनके सवालों के भी जवाब दिए जाने चाहिए।  लोकसभा में बिल के पास होने से पहले शिवसेना ने इसका विरोध किया था, फिर जब इस सदन में पेश किया गया तो शिवसेना के सांसदों ने इस बिल का समर्थन किया। कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक को असंवैधानिक एवं संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया और कहा कि इसमें न केवल धर्म के आधार पर भेदभाव किया गया है,बल्कि यह सामाजिक परंपरा और अंतरराष्ट्रीय संधि के भी खिलाफ है। कांग्रेस के मनीष तिवारी ने कहा,यह विधेयक असंवैधानिक है,संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। जिन आदर्शों को लेकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान की रचना की थी। यह उसके भी खिलाफ है। 
उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून में आठ बार संशोधन किया गया है, लेकिन जितनी उत्तेजना इस बार है,उतनी कभी नहीं थी। लोकसभा में बिल पेश होने से पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना में इसकी आलोचना करते हुए सवाल उठाए थे कि क्या हिंदू अवैध शरणार्थियों की चुनिंदा स्वीकृति देश में धार्मिक युद्ध छेड़ने का काम नहीं करेगी और उसने केंद्र पर विधेयक को लेकर हिंदुओं तथा मुस्लिमों का अदृश्य विभाजन करने का आरोप लगाया। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने यह भी कहा कि विधेयक की आड़ में वोट बैंक की राजनीति करना देश के हित में नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।@ वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी, जम्मू में मौसम बेहद खराब।@ राहुल गांधी से खफा शशि थरूर, कांग्रेस की बैठक से कर सकते हैं किनारा- सूत्र।@ जनगणना 2027: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट।@ नोएडा के शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस।@ गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।@ हिंसा की विचारधारा को छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें-अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील।@ युवराज मेहता के डूबने पर NGT ने नोएडा की डीएम से मांगा जवाब, सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई।@ छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा, बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।@ अदाणी टोटल गैस 3 महीने में 34,000 घरों को दिए PNG कनेक्शकन, अदाणी एनर्जी ने हासिल की ये उपलब्धि।@ तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब।@ सीमाएं होंगी और सुरक्षित, भारत-EU डिफेंस डील से बढ़ेगा भरोसा।@ चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ECINet App, ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी।@ US-हिरासत में 5 साल का बच्चा, ट्रंप के अधिकारियों पर भड़कीं कमला हैरिस।@ संजय कपूर प्रॉपर्टी मामला, प्रिया कपूर ने शुरू की कानूनी लड़ाई।@ गोरखपुर से रिवॉल्वर रानी गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी।@ धार भोजशाला में आज नमाज और पूजा एक साथ, पुलिस के 8000 जवान तैनात।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -