- Back to Home »
- Politics »
- ‘बदहाल आर्थिक स्थिति' के बजाए लहसुन-प्याज में उलझाए रखना चाहती है मोदी सरकार....कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
‘बदहाल आर्थिक स्थिति' के बजाए लहसुन-प्याज में उलझाए रखना चाहती है मोदी सरकार....कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
10 December 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की बदहाल आर्थिक स्थिति के लिए केन्द्र सरकार पर हमला बोला और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इससे बेपरवाह बताते हुए कहा कि जिन्हें यह बताना चाहिए कि देश की अर्थव्यवस्था की ऐसी स्थिति क्यों हुई, वह कहती हैं कि वह लहसुन-प्याज नहीं खाती हैं। राहुल ने कहा, वित्त मंत्री जी कहती हैं कि वह लहसुन-प्याज नहीं खाती हैं।
अरे, तुम्हें जो खाना है वह खाओ लेकिन देश को समझाओ कि देश की
अर्थव्यवस्था की ऐसी स्थिति क्यों है? उन्होंने
कहा, वित्त मंत्री जी को देश को बताना चाहिए कि आखिर देश में इतनी
बेरोजगारी क्यों है? लेकिन इन मुद्दों पर वह खामोश
हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी और जीएसटी लागू करने से देश की
अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गयी। छोटे व्यापारी और किसान बर्बाद हो गये। इसका जवाब कभी
प्रधानमंत्री जी और वित्तमंत्री जी नहीं देती हैं। उन्हें बताना चाहिए कि इनसे देश
के किसानों को गरीबों को क्या
लाभ मिला? राहुल
गांधी ने दोहराया कि जीएसटी और नोटबंदी से जिस प्रकार उद्योग बंद हुए हैं उससे
लोगों के रोजगार चले गये,लेकिन इस स्थिति को बदलने के
लिए गरीबों की जेब में पैसा डालना होगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही हम किसानों का ऋण
माफ करेंगे वे बाजार से सामान खरीदना प्रारंभ करेंगे तो उद्योग फिर से चल पड़ेंगे
और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यही विचार कर कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में
न्याययोजना की बात की थी।


