- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- शरणार्थियों को रोटी कपड़ा मकान मिले,लेकिन वोटिंग का अधिकार न मिले..जिस स्कूल में आप पढ़ते हो, हम उस स्कूल के हैडमास्टर हैं...शिवसेना सांसद संजय राउत
शरणार्थियों को रोटी कपड़ा मकान मिले,लेकिन वोटिंग का अधिकार न मिले..जिस स्कूल में आप पढ़ते हो, हम उस स्कूल के हैडमास्टर हैं...शिवसेना सांसद संजय राउत
Posted by : achhiduniya
11 December 2019
शिवसेना की ओर से सांसद संजय राउत ने बहस के
दौरान सरकार से सवाल पूछा कि क्या बिल के पास होने के बाद आप घुसपैठियों को बाहर
निकालेंगे। अगर शरणार्थियों को स्वीकार
करते हैं तो उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
क्या जिन्हें आप नागरिकता देंगे, उन्हें
वोटिंग का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा, शरणार्थियों
को रोटी कपड़ा मकान मिले,बाहर से आए शरणार्थियों को
वोटिंग का अधिकार न मिले। संजय राउत ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, हमें नेशनलिज्म पर हिंदू होने का प्रमाणपत्र हमें आपसे नहीं
चाहिए। जिस स्कूल में आप पढ़ते हो, हम उस
स्कूल के हैडमास्टर हैं।
हमारे स्कूल के हैडमास्टर बालासाहब ठाकरे थे। अटल जी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी भी थे। हम सबको मानते हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा सरकार की
ओर से ऐसा कहा जा रहा है कि जो लोग इस विधेयक के समर्थन में नहीं हैं वह देशद्रोही
हैं, पाकिस्तानी हैं। मैं
सरकार से कहना चाहूंगा कि बिल का विरोध करने वाले देशद्रोही नहीं हैं और न ही यह
पाकिस्तान की संसद है।

