- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- दृष्टिबाधित [नेत्रहीन ] व्यक्ति ने आकाशवाणी नागपुर में पढ़ा समाचार....
Posted by : achhiduniya
03 December 2019
नागपुर:- विश्व दिव्यांग दिवस पर नागपुर में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत ऑल इंडिया रेडियो के क्षेत्रीय समाचार इकाई (आरएनयू) द्वारा एक अनोखे तरीके से मनाया गया। ब्रेल लिपि में सुबह 11:58 बजे की सुर्खियां तैयार की गई थीं और इसे एक नेत्रहीन व्यक्ति ने पढ़ा था। साउथ अंबाझरी रोड स्थित ब्लाइंड बॉयज एसोसिएशन के शिक्षक रघुवर कुर्मी ने आकाशवाणी के विविध भारती स्टूडियो में ब्रेल भाषा में लिखी गई खबर को पढ़ा।
RNU नागपुर
द्वारा इस अनूठी पहल को ऐसे दृष्टिबाधित व्यक्तियों में विश्वास पैदा करने के लिए
लिया जा रहा है। श्रीमती गौरी मराठे, सहायक
निदेशक, आरएनयू, न्यूज एडिटर डॉ मनोज सोनोने, एआईआर नागपुर के संवाददाता धनंजय वानखेड़े, स्टेशन हेड, प्रवीण कवाडे और कार्यक्रम
विभाग के सहायक निदेशक डॉ हरीश पाराशर ने इस अनूठी अवधारणा को साकार किया। यह पहली
बार है जब आरएनयू, आकाशवाणी नागपुर द्वारा इस तरह का कार्यक्रम
आयोजित किया गया है।

