- Back to Home »
- Politics »
- फिर उठाई लालू ने लालटेन,निर्विरोध RJD [राष्ट्रीय जनता दल] अध्यक्ष चुने गए लालू प्रसाद यादव....
Posted by : achhiduniya
03 December 2019
पटना के बीरचंद पटेल पथ स्थित आरजेडी कार्यालय
में हुए नामांकन कार्यक्रम में राष्ट्रीय
जनता दल सुप्रीमो (RJD ) लालू
प्रसाद यादव एक बार फिर पार्टी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वो लगातार 11वीं बार
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। आरजेडी के संगठन चुनाव में पार्टी कार्यालय में चार सेटों में लालू
यादव का नामांकन पत्र दाखिल किया गया। विधायक भोला यादव ने उनका नामांकन पत्र
दाखिल किया। चूंकि अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन लालू यादव के ही नाम से था
ऐसे में उनका दोबारा
अध्यक्ष बनना तय था। पार्टी की स्थापना के बाद यह पहला मौका
है जब लालू यादव की गैरमौजूदगी में उनका नामांकन पत्र उनके प्रतिनिधि ने दाखिल
किया। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में लगभग 600 राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हिस्सा लेते हैं। ये सभी सदस्य 10 दिसंबर को आरजेडी प्रमुख के रूप में लालू यादव के नाम पर मुहर
लगाएंगे। लालू फिलहाल चारा घोटाला से
जुड़े मामले में सजायाफ्ता हैं और रांची के रिम्स में पिछले कुछ महीनों से इलाज करा रहे हैं।

