- Back to Home »
- Property / Investment »
- भगवान बचाए भारत की अर्थव्यवस्था को.... जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने किया ट्वीट
Posted by : achhiduniya
03 December 2019
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जुलाई-सितंबर 2019
में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में छह साल के निचले स्तर 4.5 प्रतिशत से अधिक रहने
पर भाजपा सांसद के जीडीपी संख्या को खारिज करने का बयान दिया। निशिकांत दुबे ने
कहा, जीडीपी 1934 में आया, इससे पहले कोई जीडीपी नहीं था। केवल जीडीपी को बाइबिल,रामायण या महाभारत मान लेना सत्य नहीं है और भविष्य में जीडीपी का कोई
बहुत ज्यादा उपयोग भी नहीं होगा। कालाधन कानून संशोधन विधेयक पर
लोकसभा में चर्चा में भाग लेने और एक ही कानून पर अध्यादेश को रद्द करने के एक
वैधानिक प्रस्ताव पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि सकल घरेलू उत्पाद
(जीडीपी) की कोई प्रासंगिकता नहीं है और इसेबाइबल, रामायण
और महाभारत के रूप में नहीं माना जाना
चाहिए।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को उनकी इस टिप्पणी
पर दुबे और बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि भगवान न्यू इंडिया के नौसिखिए
अर्थशास्त्रियों से लोगों को बचाएं। निशिकांत दुबे की इस टिप्पणी पर ट्वीट करके
भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी
चिदंबरम ने कहा, जीडीपी संख्या अप्रासंगिक है। व्यक्तिगत कर में
कटौती की जाएगी, आयात शुल्क बढ़ाया जाएगा। ये भाजपा के सुधार करने
के विचार हैं। भगवान भारत की अर्थव्यवस्था को बचाएं।

