- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र पूर्व सीएम फडणवीस के फैसलों को बदलने और परियोजनाओं की समीक्षा होने तक सीएम उद्धव ठाकरे ने लगाई ब्रेक.....
महाराष्ट्र पूर्व सीएम फडणवीस के फैसलों को बदलने और परियोजनाओं की समीक्षा होने तक सीएम उद्धव ठाकरे ने लगाई ब्रेक.....
Posted by : achhiduniya
03 December 2019
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद
उद्धव ठाकरे ने बीते छह महीने में फडणवीस सरकार द्वारा स्वीकृत सभी
परियोजनाओं/प्रस्तावों को समीक्षा होने तक स्थगित कर दिया है। सीएम इन सभी योजनाओं
का नए सिरे से समीक्षा कर रहे हैं। इनमें आरे मेट्रो शेड, कोस्टल रोड, वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक
और बुलेट ट्रेन परियोजना शामिल है। सीएम ठाकरे ने अधिकारियों को आदेश दिया कि जब
तक महा विकास अघाडी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन)
सरकार इन योजनाओं के लिए मंजूरी ना दे दे तब तक वो भुगतान जारी न करें। सीएम उद्धव
ने मुंबई मेट्रो के लिए आरे कार शेड का काम रोक दिया था। उन्होंने कहा था, मैंने आज अधिकारियों को आरे मेट्रो कार शेड प्रॉजेक्ट का काम रोकने का
आदेश दिया है।
फिलहाल मेट्रो के काम पर कोई रोक नहीं है, लेकिन
सरकार के अगले आदेश तक आरे में एक भी पत्ता नहीं काटा जाएगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को ही बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट की रिव्यू
के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा, बुलेट ट्रेन परियोजना को
किसानों और आदिवासियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा, जिनकी भूमि को अधिग्रहण किया जाना है। यह सरकार आम आदमी की है। हम
बुलेट ट्रेन (परियोजना) की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि क्या मैंने आरे कार
शेड की तरह बुलेट ट्रेन परियोजना को रोका है? नहीं। सोमवार
को उद्धव सरकार ने नाणार रिफाइनरी परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले
आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस लेने की घोषणा की।

