- Back to Home »
- Discussion »
- आज की युवा पीढ़ी को अराजकता पसंद नहीं वह अनुशासन और अच्छा सिस्टम चाहती है....मन की बात में बोले पीएम मोदी...
आज की युवा पीढ़ी को अराजकता पसंद नहीं वह अनुशासन और अच्छा सिस्टम चाहती है....मन की बात में बोले पीएम मोदी...
Posted by : achhiduniya
29 December 2019
बीते 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून अस्तित्व में आने के बाद असम और मेघालय से शुरू हुआ प्रदर्शन देखते-देखते पूरे देश में फैल गया। प.बंगाल से लेकर केरल तक हुए प्रदर्शनों में कई जगह हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ हुई। उत्तर प्रदेश में तो हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों की पहचान कर वसूली की प्रक्रिया भी चल रही है। इस बीच एनपीआर पर भी विवाद हो गया है। प.बंगाल, केरल, राजस्थान जैसे विपक्षी शासन वाले राज्यों ने अपने यहां एनपीआर की प्रक्रिया बंद करने का ऐलान भी कर दिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी कहा कि वह एनपीआर फॉर्म नहीं भरेंगे। उनसे पहले बुकर पुरस्कार से सम्मानित लेखिका अरुंधति राय ने तो यहां तक कहा दिया कि अगर एनपीआर के लिए नाम, पता पूछा जाए तो क्रमशः रंगा-बिल्ला और रेस कोर्स रोड बता दें।
बता दें रंगा-बिल्ला दो
भाई थे जिन्हें फांसी की सजा दी गई थी और रेस कोर्स रोड प्रधानमंत्री का दिल्ली
स्थित सरकारी आवास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने रेडियो प्रोग्राम मन
की बात में सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों में हुई हिंसा पर
गहरा दुख जताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अराजकता पसंद नहीं करती है, उसे अनुशासन और सिस्टम पसंद है। मोदी ने कहा,एक बात तो तय है कि हमारे देश के युवाओं को अराजकता के प्रति
नफरत है। अव्यवस्था और अस्थिरता के प्रति उनके मन में चिढ़ है। वे परिवारवाद, जातिवाद, अपना-पराया, स्त्री-पुरूष जैसे भेदभाव को पसंद नहीं करते हैं।

