- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र ठाकरे सरकार को किसने और क्यू कहा...? सोनिया और पवार की “कठपुतली”
Posted by : achhiduniya
19 December 2019
नागपुर:- महाराष्ट्र के नागपुर में विभानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है।
विधान भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने उद्धव ठाकरे को “कठपुतली मुख्यमंत्री” करार
देते हुए कहा कि उन्हें कोई भी निर्णय लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
और राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की मंजूरी लेनी पड़ती है। उन्होंने कहा,कांग्रेस और राकांपा ने एक कठपुतली मुख्यमंत्री चुना है।
कोई भी
निर्णय लेने से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सोनिया गांधी और शरद पवार से
मंजूरी लेनी पड़ती है। इसीलिए सदन में हमारे सवालों का जवाब देने के बजाय वह
राष्ट्रीय मुद्दों की बात करते हैं जिन्हें सामान्यत: जनसभाओं में उठाया जाता है।
मुनगंटीवार ने कहा कि उन्हें कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाने वाले ठाकरे पर तरस
आता है।
प्रदेश के पूर्व मंत्री ने कहा, मुझे
उद्धव ठाकरे पर तरस आता है। एक समय जिनके चेहरे पर चमक होती थी अब वह चेहरा पीला
पड़ गया है। यह संगत का असर है। उन्होंने कहा,लोगों
ने आज एक कठपुतली मुख्यमंत्री को देखा है। उन्हें सोनिया गांधी और शरद पवार से
बचना चाहिए।


