- Back to Home »
- Crime / Sex »
- आ गया शाकाहारी कंडोम….जाने क्या है खूबियां...?
Posted by : achhiduniya
23 December 2019
कंडोम को जिस रबड़ से बनाया जाता था उसे पतला करने
के लिए पशुओं के प्रोटीन केसीन का इस्तेमाल होता है। सबसे पहले के समय में कंडोम
बनाने के लिए भेड़ की आंत का इस्तेमाल होता है,लेकिन
इसके बाद कंडोम को बनाने में पशुओं में पाए जाने वाले प्रोटीन केसीन का इस्तेमाल
होने लगा,लेकिन शाकाहारी और पर्यावरण प्रेमी लोग इस कंडोम के इस्तेमाल से
बचना चाहते हैं। यही वजह है कि मार्केट में शाकाहारी कंडोम की मांग है।
शाकाहारी
कंडोम क्या हैं? पार्टनर के साथ फिजिकल होते समय अनचाही
प्रेगनेंसी को रोकने और सेक्सुअल डिसीज से बचने के लिए लोग कंडोम का इस्तेमाल करते
हैं। फिलिप सीफ़र और वाल्डेमर ज़ाइलर ने शाकाहारी कंडोम का निर्माण किया है। इनकी
कंपनी का नाम आइन्हॉर्न है। इन कंडोम की ख़ास बात ये हैं कि बाकी कंडोम की तरह
इन्हें पशुओं के प्रोटीन केसीन से नहीं बनाया गया है। फिलिप सीफ़र और वाल्डेमर ज़ाइलर
ने शाकाहारी कंडोम बनाने के लिए पेड़ों से मिलने वाली प्राकृतिक चिकनाई का इस्तेमाल
किया
है। कंडोम को नर्म बनाने के लिए इसी चिकनाई का इस्तेमाल किया जाता है।
आइन्हॉर्न कंपनी द्वारा बनाए गए इन शाकाहारी कंडोम को खरीदने वाले उपभोक्ता की
उम्र लगभग 20 से 40 साल के बीच है। इनमें से 60 फ़ीसदी ख़रीदारी महिलाएं हैं।
शाकाहारी कंडोम बनाने के लिए पिछले 30 सालों में कंपनी ने रबड़ के पेड़ को बड़ी
मात्रा में थाईलैंड के छोटे किसानों द्वारा लगवाया है। इन बागानों में कीटनाशक का
प्रयोग नहीं होता।


