Posted by : achhiduniya 23 December 2019


पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2014 के बाद साल 2019 की लोकसभा में बड़ी जीत हासिल की. देश में मोदी-मोदी के नारे लगे। लोकसभा में बीजेपी की प्रचंड जीत को देखकर कोई भी कह सकता है कि पूरे देश में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है,लेकिन सच में ऐसा है नहीं। पीएम नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल से लेकर अब तक अगर बीजेपी ने यूपी जैसे बड़े राज्यों में प्रचंड जीत भी हासिल की तो मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य खो दिए। इनके साथ-साथ छत्तीसगढ़ और अब झारखंड भी नहीं रहा। झारखंड चुनाव नतीजों के रुझानों से साफ है राज्य में कांग्रेस-जेएमएम और राजद महागठबंधन सरकार बनाएगा। 
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन एक बार फिर राज्य में मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। सत्ताधारी बीजेपी के लिए चुनाव का रिजल्ट बड़ा झटका होगा। इससे पहले भी महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को सरकार बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हरियाणा में तो जुगाड़ से सफलता मिल गई,लेकिन महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनी। खास बात है कि केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी जैसा कद्दावर नेता भाजपा के पास है,लेकिन विधानसभा चुनाव में कुछ फायदा नहीं मिल रहा। जब लोकसभा के लिए लोग वोटिंग करने जाते हैं तो उनके मन में पूरे देश के विकास के लिए मुद्दे होते हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए ही मतदान किया जाता है। साल 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय नेता बने रहे।  
उनका पहला कार्यकाल देखते हुए लोगों ने उन्हें एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाया, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मोदी को वोट करने वाली जनता राज्य में भी बीजेपी को वोट दे। हर एक राज्य में अलग-अलग मुद्दे हावी हैं। साल 2017 में उत्तर प्रदेश में राम मंदिर का मुद्दा हावी था जिसका फायदा भाजपा को मिला और बहुमत से सरकार बन गई,लेकिन साल 2018 में मध्य प्रदेश और राजस्थान में मंदिर पॉलिटिक्स शायद नहीं चली और कांग्रेस को जीत मिल गई। गुजरात में भी बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली, कर्नाटक में भी बीजेपी को बहुमत नहीं मिली। हालांकि, अब इन दोनों राज्यों में बीजेपी की ही सरकार है। छत्तीसगढ़ चुनाव 2018 के दौरान भी का आदिवासी समुदाय से बीजेपी से नाराज दिखा था जिसका नुकसान भाजपा को मिला।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -