- Back to Home »
- State News »
- सभी को साथ लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पास करनी है महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार की अग्नि परीक्षा
सभी को साथ लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पास करनी है महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार की अग्नि परीक्षा
Posted by : achhiduniya
29 December 2019
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल
विस्तार 30 दिसंबर को होगा। जिसमें उनके अलावा छह मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह यहां विधान भवन में आयोजित
किए जाने की संभावना है। कैबिनेट विस्तार में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 28 कैबिनेट
मंत्री और 8 राज्य मंत्री शामिल करेंगे। शिवसेना, एनसपी, कांग्रेस तीनों दलों के बीच हुए सत्ता साझेदारी के फॉर्म्युले
के तहत शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे। वहीं एनसीपी के 14
और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानभवन में पांच
हजार लोगों के बैठने की क्षमता लायक पांडाल बनाया जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार
में अजित पवार का नाम उपमुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे है। सूत्रों के अनुसार
कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी
चीफ शरद पवार के साथ चर्चा कर गृह मंत्रालय कांग्रेस को दिए जाने की मांग कर सकते
हैं। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने बताया कि कांग्रेस को
12 मंत्री पद मिलने हैं, जिसमें से 10 कैबिनेट रैंक के
होंगे। कांग्रेस के कई दावेदारों को निराश होना पड़ सकता है।
कांग्रेस विदर्भ से
नाना पटोले को विधानसभा अध्यक्ष और नितिन राउत को कैबिनेट मंत्री बना चुकी है। अब
भी विदर्भ से विजय वटेड्डीवार, यशोमति ठाकुर, सुनील केदार जैसे नेताओं के नाम मंत्री पद के दावेदारों में
हैं। इनमें से किसी एक को ही मंत्री पद मिलने की संभावना है।


