- Back to Home »
- State News »
- झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के साथ TMC करेगी सीएए के खिलाफ 'विपक्षी एकता प्रदर्शन'….
झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के साथ TMC करेगी सीएए के खिलाफ 'विपक्षी एकता प्रदर्शन'….
Posted by : achhiduniya
27 December 2019
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की
पार्टी तृणमूल कांग्रेस [TMC ] के एक
वरिष्ठ नेता ने कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा और
हेमंत सोरेन के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। फिलहाल, यह
निर्णय लिया गया है कि हमारी पार्टी की प्रमुख कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ 29 दिसंबर
को शपथ ग्रहण में शामिल होंगी। शपथ ग्रहण समारोह 29 दिसंबर को रांची में होगा। इस
शपथ ग्रहण समारोह को सीएए और एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शनों को देखते हुए
विपक्षी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता
इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एक कार्यक्रम में इन नेताओं की मौजूदगी को
देश भर में संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध
में हुए प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में एकता प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन और विपक्षी नेताओं की एकता को
दर्शाएगा।

