- Back to Home »
- Discussion »
- नागरिकता संशोधन बिल [CAA] विरोध प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, देश कठिन समय से गुजर रहा है.... CJI एस ए बोबडे
नागरिकता संशोधन बिल [CAA] विरोध प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, देश कठिन समय से गुजर रहा है.... CJI एस ए बोबडे
Posted by : achhiduniya
09 January 2020
देश के कई हिस्सों में नागरिकता कानून के खिलाफ
विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को सीएए-एनआरसी के विरोध में भाजपा के पूर्व
नेता यशवंत सिन्हा के नेतृत्व वाले गैर-राजनीतिक संगठन राष्ट्र मंच ने मुंबई से
दिल्ली तक गांधी शांति यात्रा शुरुआत की। यात्रा के गुजरात से गुजरने के दौरान
विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल हो सकते है। मुंबई के अपोलो बन्दर से नौ जनवरी
को शुरू हुई 3,000 किलोमीटर लंबी यह यात्रा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर समाप्त
होगी।
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर
सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है। सीजेआई एस ए बोबडे ने कहा कि देश कठिन समय से
गुजर रहा है। शांति के लिए प्रयास होना चाहिए। पुनीत कौर ढांडा ने सुप्रीम कोर्ट
में याचिका दाखिल करके उस पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। याचिका में कहा गया है कि
झूठी अफवाहें फैलाने वाले एक्टिविस्ट, छात्रों, मीडिया हाउसों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और CAA को संवैधानिक
घोषित करने की मांग की गई है।
![]() |
| [सीजेआई एस ए बोबडे] |


