- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- सरकार की ओर से 22/- प्रति किलो उपलब्ध होने पर भी 70/- प्रति किलो के आँसू रुला रहा प्याज....
Posted by : achhiduniya
14 January 2020
सरकार अब तक 18 हजार टन प्याज का आयात कर चुकी है लेकिन सभी प्रयासों के बाद भी अब तक मात्र 2000 टन प्याज की बिक्री हो पाई है। साथ ही, कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार हरसंभव कोशिख कर रही है। इसके लिए सरकार ने विदेशों से बड़ी मात्रा में प्याज का ऑर्डर दिया है। इसमें से 18 हजार टन अब तक भारत आ चुका है। केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्याज की उपलब्धता और कीमतों की जानकारी देते हुए कहा कि, सरकार लोगों को
महंगाई से राहत देने अब मात्र 22 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज दी जा रही है। वहीं, रिटेल में अभी भी कीमतें 70 रुपये
प्रति किलोग्राम के ऊपर बनी हुई है। केंद्र सरकार की ओर से नेफेड और राज्य सरकारों
की ओर से विशेष स्टॉल लगाकर प्याज बेची जा रही है। इसके बावजूद लोगों को महंगी
प्याज से राहत नहीं मिल रही है।
सरकार की ओर से 22 रुपए
प्रति किलो प्याज उपलब्ध कराने के बाद भी खुदरा बाजार में इसकी कीमतें कम होने के
नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई बड़े शहरों में प्याज 70 रुपए प्रति किलो तक मिल रही है।


