- Back to Home »
- Property / Investment »
- संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू…1 फरवरी को पेश होगा आम बजट….
Posted by : achhiduniya
04 January 2020
परम्परा के अनुसार साल के पहले संसद सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। उस दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित कर सरकार की भावी योजनाओं का ख़ाका पेश करेंगे। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2020-21 के लिए मोदी सरकार का आम बजट पेश करेंगी। 1 फरवरी का दिन शनिवार है,लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ उसी दिन आम बजट पेश किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक़ उसी दिन
सरकार 2019-20 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण भी संसद में पेश करेगी। बजट सत्र दो भागों
में होगा। पहला सत्र 7 फरवरी तक चलने की संभावना है। जिसके बाद दूसरा भाग मार्च के
दूसरे हफ्ते में शुरू होगा।

