- Back to Home »
- Crime / Sex »
- पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को अपनी मां बताने वाली महिला ने मांगा 50 करोड़ का हर्जाना..सिंगर पौडवाल दिया ने करारा जवाब....
पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को अपनी मां बताने वाली महिला ने मांगा 50 करोड़ का हर्जाना..सिंगर पौडवाल दिया ने करारा जवाब....
Posted by : achhiduniya
03 January 2020
केरल की महिला करमाला मोडेक्स का कहना था कि उसका
जन्म साल 1974 में हुआ था। करमाला के अनुसार करीब पांच साल पहले पालक पिता पोंनाचन
ने उन्हें अनुराधा पौडवाल के उनकी जैविक मां होने की सच्चाई बताई थी। करमाला ने बताया की जब वो चार दिन की थी तभी
अनुराधा पौडवाल ने उसे पोंनाचन और अगनेस दंपति को सौंप दिया था। ये दोनों ही उनके
करीबी दोस्त थे। उस दौरान अनुराधा अपना करियर बनाने में मशगूल थीं और बिजी रहने के
चलते बच्चे की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती थीं। करमाला ने ये भी बताया कि पिता ने मरते-मरते
उसे ये सच्चाई बताई थी। जिसे जानने के बाद उसने कई बार अनुराधा पौडवाल से फोन पर
संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बात नहीं की।
45 वर्षीय करमाला ने केरल के
तिरुवनंतपुरम की पारिवारिक अदालत में अनुराधा पर केस दायर करते हुए 50 करोड़ रुपये
के हर्जाने की मांग की है। सिंगर अनुराधा पौडवाल ने करारा जवाब दिया उन्होंने इस
महिला के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उनका मानना है कि ये मामला कुछ
नहीं बल्कि इस महिला का मानसिक दिवालियापन है। वहीं अनुराधा डीएनए टेस्ट के सवाल
पर बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने भास्कर से कहा कि कोई कुत्ता अगर उठकर भौंकना शुरू
करे तो आप मुझसे उम्मीद नहीं कर सकते कि मैं भी भौंकने लगूं। उन्होंने ये भी बताया
कि उनकी बेटी कविता तो 1997 में पैदा हुई थी। अनुराधा पौडवाल का मानना है कि ये
लोग वसूली करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
इसके अलावा केस दर्ज करने को लेकर भी
अनुराधा पौडवाल ने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा मैं जानना चाहूंगी कि आखिर किस आधार
पर कोर्ट ने केस स्वीकार कर लिया? वहीं अब करमाला ने इस मुद्दे पर कानूनी तौर पर निपटने का मन बना
लिया है। तिरुवंतपुरम के फैमिली कोर्ट ने अनुराधा और उनके बच्चों को 27 जनवरी की सुनवाई के दौरान मौजूद रहने के लिए कहा गया है। करमाला
के वकील के अनुसार अगर अनुराधा उनके दावे को खारिज करती हैं तो अदालत से डीएनए टेस्ट
कराने की मांग की दा सकती है।


