- Back to Home »
- Politics »
- CAA फैसले से BJP एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी, राहुल बाबा,ममता दीदी, केजरीवाल की टोली को जवाब देने के लिए देश की जनता अपने मोबाइल से 88662-88662 पर मिस्ड कॉल करे....
CAA फैसले से BJP एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी, राहुल बाबा,ममता दीदी, केजरीवाल की टोली को जवाब देने के लिए देश की जनता अपने मोबाइल से 88662-88662 पर मिस्ड कॉल करे....
Posted by : achhiduniya
03 January 2020
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान का आयोजन किया है। क्यों ये आयोजन करना पड़ा? क्योंकि जिस कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस कानून पर दुष्प्रचार किया है। शाह ने कहा कि आज कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा, केजरीवाल और कम्युनिस्ट सारे CAA का विरोध कर रहे हैं। मैं इन सारी पार्टियों को चुनौती देता हूं कि कहीं पर भी चर्चा करने के लिए आ जाओ। उन्होंने कहा कि चाहे सारे विपक्षी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन भाजपा अपने इस फैसले पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि मेरा आप सबसे करबद्ध निवेदन है कि राहुल बाबा, ममता दीदी, केजरीवाल की टोली को जवाब देने के लिए देश की जनता अपने मोबाइल से 88662-88662 पर मिस्ड कॉल देकर नरेन्द्र मोदी जी को नागरिकता संशोधन कानून के लिए अपना समर्थन दीजिए।
वीर सावरकर जैसे इस देश के महान सपूत और बलिदानी का भी
कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। कांग्रेसियों शर्म करो-शर्म करो। वोटबैंक के
लालच की भी हद होती है। वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर जैसे महापुरुष का
अपमान किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल बाबा अगर आपने CAA कानून पढ़ा है तो कहीं पर भी चर्चा करने के लिए आ जाओ और अगर
नहीं पढ़ा है तो मैं इतालवी में इसका अनुवाद करके भेज देता हूं, उसको पढ़ लीजिये। नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध, ईसाई लोग, जो धर्म के आधार पर प्रताड़ित
होकर भारत आए हैं, उन्हें नागरिकता देने का ये कानून है। इस कानून
से नागरिकता मिलने वाली है।
जोधपुर की रैली में शाह ने कहा कि 56 इंच की छाती वाले
नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि ये जो लाखों करोड़ों शरणार्थी आएं हैं, इनके मानवाधिकार और सम्मान की रक्षा मैं करूंगा। जो शरणार्थी
अत्याचार झेलकर भारत आए हैं, जिनकी संपत्ति, रोजगार छीन लिया गया। जिसका परिवार छिन गया, और उनके लिए विपक्षी कहते हैं कि इन्हें नागरिकता नहीं दी जाए।
मैं कहना चाहता हूं कि उन देशों से जो शरणार्थी आए हैं वो भारत के ही हैं। ये
नरेन्द्र मोदी का शासन है, किसी को भी डरने की जरूरत नहीं
है। बेशुमार अत्याचार के बाद जो यहां आये हैं, मोदी जी
की सरकार आप सभी को नागरिकता देकर भारतीय होने का गौरव प्रदान करने जा रही है।


