- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली विधानसभा चुनावी रण की तारीखों का ऐलान 8 फरवरी वोटिंग, 11 फरवरी को परिमाण....
Posted by : achhiduniya
06 January 2020
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सनील अरोड़ा ने ऐलान किया कि चुनावों की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया। राष्ट्रीय राजधानी की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होंगे। सभी सीटों पर एक चरण में ही वोटिंग होगी। सभी सीटों के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 1.46 करोड़ वोटर्स हैं। जिनके लिए 13,750 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
पिछली बार 2015 में हुए विधानसभा
चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड
67 सीटें जीती थीं। बीजेपी को बाकी बची तीन सीटें हासिल हुई थीं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। नामांकन की आखिरी
तारीख 21 जनवरी है। छंटनी 22 जनवरी को होगी। नामांकन
वापस लेने की तारीख 24 जनवरी। 8 फरवरी
शनिवार को मतदान का दिन। 11 फरवरी मंगलवार को नतीजे आएंगे।

