- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- आइए घर पर बनाए हरे मटर की टिक्की...
Posted by : achhiduniya
17 January 2020
सर्दियों के मौसम में हरे मटर भी खूब मिलती है।
मटर का इस्तेमाल सब्जी बनाने से लेकर पुलाव, परांठा
और कबाब जैसी चीजें बनाने के लिए किया जाता है, पनीर
टिक्का तो आपने बहुत बार खाया होगा, मगर
शायद मटर से बने इस स्वादिष्ट टिक्का का स्वाद न चखा हो। मटर से बनने वाले टिक्का
बहुत ही चटपटे हैं। इसे बनाना बेहद ही
आसान है। इन्हें बनाने के लिए 200 ग्राम छिले मटर, 500ग्राम
बेसन, 100ग्राम सूजी, 100 ग्राम शिमला मिर्च, 2 प्याज, 50ग्राम अदरक, 4 लहसुन कली, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार ओर 300 ग्राम तेल की जरूरत है। इन्हें बहुत कम
तेल में तैयार किया जाता है।
इस सभी चीजों से एक गाढ़ा बैटर तैयार किया जाता है
फिर तेल में तलने के बाद इसे प्लेट में सेट करके इनके पीस काट लिए जाते हैं। इस
टिक्का रेसिपी की खास बात यह की इनके पीस निकालकर आप इन्हें एयर टाइट कंटेनर में
डालकर फ्रिज में 3 से 4 दिनों के लिए स्टोर करके रख सकते हैं। इन्हें आप शैलों
फ्राई या बेक भी कर सकते हैं यह पूरी तरह आपकी इच्छापर निर्भर करता है। यह एक बहुत
ही बढ़िया स्नैक रेसिपी हैं, इसे आप चाहे तो घर आए मेहमानों
को सर्व करने के साथ टी टाइम पर भी बनाकर भी इनका मजा ले सकते हैं।

