- Back to Home »
- State News »
- 16,351 किमी लंबी मानव श्रंखला बनाकर देंगी पर्यावरण जागरूकता का संदेश बिहार सरकार..
Posted by : achhiduniya
17 January 2020
![]() |
| [प्रतीकात्मक चित्र] |
मानव श्रंखला के
दौरान राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों
ने लोगों से इस मानव श्रंखला में शामिल होने की अपील की है और दावा किया है कि
इसमें लगभग तीन करोड़ लोग शामिल होंगे। अपराह्न 11.30 से 12 बजे तक बनने वाली यह मानव
श्रंखला पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित करेगी। जल-जीवन-हरियाली अभियान
के तहत बनने वाली इस मानव श्रंखला के 16,351 किलोमीटर
लंबी होने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आऱ क़े महाजन ने बताया
कि करीब 16,351 किमी लंबाई की मानव श्रंखला बनेगी, जिसमें 5,052 किमी मुख्य मार्ग की लंबाई
होगी
और 11,299 किमी
उपमार्ग की लंबाई होगी।
दो हजार लोग प्रति किलोमीटर की दर से 4 करोड़ 27 लाख की संख्या होगी। इससे
पहले बिहार में शराबबंदी को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी, 2017 को तथा
21 जनवरी, 2018 को
दहेज और बाल विवाह के खिलाफ भी मानव श्रंखला बनाई गई थी।


