Posted by : achhiduniya 23 January 2020


नागपु:- राष्ट्रीय खनिज सूची के नवीनीकरण के लिए जुटे देशभर के विशेषज्ञ, भारतीय खान ब्यूरो में हुआ राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन। भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) खान मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ एक महत्वपूर्ण कार्यालय है, जो देशभर के खान एव खनिजों के डाटा का रख-रखाव करता है। भारतीय खान ब्यूरो के चार्टर में दी गई जिम्मेदारियों के अनुसार ब्यूरो हर पांच साल में खान एवं खनिजों की सूची का नवीनीकरण करता है। 2005  में अपनाये गये संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क वर्गीकरण (UNFC) के अनुसार, खनिजों के भंडार / संसाधन की स्थिति का नवीनीकरण करने का यह अभ्यास वास्तव में 1980 में IBM द्वारा ही शुरू किया गया था। भारतीय खान ब्यूरो द्वारा 1968 में आरंभ की गई इस महत्वपूर्ण गतिविधि की बदौलत वर्ष 1971 में 34 महत्वपूर्ण खनिजों की सूची तैयार की गई। 
वर्तमान में, एनएमआई डेटाबेस में 70 खनिज हैं और सभी खनिजों को पूरे मापदंडों के साथ आईबीएम के खनिज अर्थशास्त्र प्रभाग और खनिज विकास और विनियमन प्रभाग के द्वारा निगरानी और रखरखाव किया जाता है। राष्ट्रीय खनिज सूची बहुमूल्य डेटाबेस प्रदान करती है जो देश के खनिज संसाधनों के नियोजन, विकास और विवेकपूर्ण प्रबंधन को सक्षम बनाता है। आईबीएम खनिज और खनन क्षेत्र में समकालीन जरूरतों के अनुसार अपने कार्यक्षेत्र के कर्तव्यों को ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय खनिज सूची कोष तैयार करता है, जिसमें खनिज अन्वेषण, पूर्वेक्षण और खनन के विभिन्न चरणों में लगी सभी एजेंसियों से सहयोग और समर्थन प्राप्त करता है, इस डेटा के एकत्र करके विश्लेषण और वीटिंग की उचित प्रक्रिया के बाद NMI डेटाबेस तैयार किया जाता है। 
नेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन आईबीएम की कार्यवाहक महानियंत्रक श्रीमती इंदिरा रविन्द्रन की अध्यक्षता में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री एस.एन. मेश्राममहानिदेशकभारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के साथ श्री एस. के. अधिकारी, मुख्य खनन भूविज्ञानी और डॉ.पी.के. जैन, मुख्य खनिज अर्थशास्त्री ने भी मंच की गरिमा बढ़ाई। MOIL, MECL, JNARDC, SAIL, BALCO, HCL, NALCO, HINDALCO, HGML, TATA, VEDANTA, GSI, NMDC, FIMI  और विभिन्न राज्य सरकारो के खनन एवं भूविज्ञान विभाग विभिन्न के प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -