- Back to Home »
- Job / Education »
- असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदो के लिए इंडियन बैंक में निकली बंपर नौकरिया....
Posted by : achhiduniya
23 January 2020
इंडियन बैंक रिक्रूटमेंट 2020 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि के पहले आवेदन कर सकते हैं। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लीकेशन पहले ही प्रारंभ हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2020 है। आवेदन करने के लिए वेबसाइट का पता है www.indianbank.in. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद भरे जायेंगे इंडियन बैंक में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसीज़ का विवरण
कुछ इस प्रकार है:- असिस्टेंट मैनजर
क्रेडिट- 85 पद,मैनेजर क्रेडिट- 15 पद,मैनेजर सिक्योरिटी-15 पद,मैनेजर
फोरेक्स-10 पद,मैनेजर लीगल-2 पद,मैनेजर
डीलर-5 पद,मैनेजर रिस्क मैनेजमेंट-5 पद,सीनियर
मैनेजर रिस्क मैनेजमेंट-1 पद,पे स्केल इन पदों के लिये तीन
तरह का पे स्केल निर्धारित है, जो पदों के अनुसार प्राप्त
होगा। स्केल वन-इस स्केल पर चयनित उम्मीदवारों को 23,700 रुपये से लेकर 42,020
रुपये महीने तक मिलेंगे। स्केल टू-इस स्केल पर चयनित उम्मीदवारों को 31,705 रुपये
से लेकर 45,950 रुपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे। स्केल थ्री-इस स्केल वालों की
प्रतिमाह सैलरी 42,020 रुपये से लेकर 51,490 रुपये तक होगी।
आयु सीमा:- असिस्टेंट
मैनेजर क्रेडिट-20 वर्ष से 30 वर्ष,मैनेजर-25
वर्ष से 35 वर्ष,सीनियर मैनेजर-27 वर्ष से 37 वर्ष। इन पदों के
लिये आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी को 600 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क देना होगा।
वहीं आरक्षित वर्ग को 100 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क के रूप में देने होंगे। आवेदन
करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर कैरियर्स पेज पर अप्लीकेशन लिंक एक्टिव है। आप वहां आवेदन कर सकते हैं।


