- Back to Home »
- Politics , State News »
- दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी,केजरीवाल के खिलाफ राजधानी की जनता खड़ी होगी,...प्रकाश जावड़ेकर
दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी,केजरीवाल के खिलाफ राजधानी की जनता खड़ी होगी,...प्रकाश जावड़ेकर
Posted by : achhiduniya
06 January 2020
बीजेपी द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, दिल्ली की जनता बीजेपी को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है। दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। तरक्की में रोड़े लगाने वाले अब समाप्त होंगे और विकास का रास्ता अख्तियार होगा। उन्होंने कहा,केजरीवाल सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना की वजह से दिल्ली में मोदी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। इस सरकार ने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई ऐसी योजनाओं पर रोक लगाई जिसका प्रत्यक्ष लाभ आमजन को मिलता। केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा,केजरीवाल जी अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, आप पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं इसलिए अब पूरी दिल्ली की जनता की आवाज बीजेपी के साथ है।
हमें पूरा विश्वास है कि
दिल्ली में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है। दिल्ली में काम के आधार पर चुनाव लड़ा
जाएगा, न कि झूठ या खोखली बातों पर,जब
जावड़ेकर से पत्रकारों ने पूछा कि दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ कौन खडा़ होगा?
तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ राजधानी की जनता खड़ी होगी।
उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी की ओर से दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा
नहीं की। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, यह
बहुत खुशी की बात है कि दिल्ली चुनाव का परिणाम मंगलवार को आ रहा है और इस दिन से
हम सभी का गहरा नाता है। बीजेपी आमजन का मंगल करने के लिए ही जानी जाती है इसलिए
प्रकृति भी हमें सकारात्मक संकेत दे रही है।

