- Back to Home »
- Tours / Travels »
- परेशानी मुक्त ट्रैफिक मूवमेंट सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों से स्पीड ब्रेकरों को हटाने की तैयारी में NHAI….
परेशानी मुक्त ट्रैफिक मूवमेंट सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों से स्पीड ब्रेकरों को हटाने की तैयारी में NHAI….
Posted by : achhiduniya
07 January 2020
स्पीड ब्रेकरों के चलते जहां वाहन चालकों को काफी असुविधा होती है, वहीं इससे ईंधन की अधिक खपत होती है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर आने वाले लोगों, बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों के लिए विशेष रूप से एम्बुलेंस के लिए समय, धन की बचत हो और सुचारू रूप से वाहनों की आवाजाही की सुविधा हो इसके लिए अब देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नाके पर बने सभी प्रकार के स्पीड ब्रेकरों को हटाया जा रहा है। इसके लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। खास तौर पर यह कदम टोल प्लाजा पर सुचारू और परेशानी मुक्त ट्रैफिक मूवमेंट सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। विभिन्न श्रेणियों की सड़कों को अलग-अलग परिस्थितियों में नामित गति के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे वाहन सुविधा और सुरक्षा के साथ चल सकें।
हालांकि कुछ जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से गति पर नियंत्रण
आवश्यक हो जाता है। इन सब बातों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्गों को बिना किसी
बाधा के हाईस्पीड ट्रैफिक को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भारतीय
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अपने
अधिकार क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों से स्पीड ब्रेकरों को हटाने का अभियान
शुरू किया है। टोल
प्लाजा पर FASTag
के प्रभावी कार्यान्वयन और कैश टोल लेनों को FASTag लेन में बदलने के लिए टोल प्लाज़ा पर बने स्पीड ब्रेकरों/रंबल
स्ट्रिप्स को हटाया जा रहा है, ताकि इससे वाहन सुचारू रूप से
चल सकें।

