- Back to Home »
- Religion / Social »
- साईबाबा का असली जन्मस्थान कौनसा छिड़ी सियासी जंग....? शिरडी बंद का अह्वान....
Posted by : achhiduniya
17 January 2020
साईबाबा के जीवन पर लिखे ग्रंथ साई चरितमानस में साईबाबा का जन्मस्थान पाथरी बताया गया है। वहीं शिरडी के लोगों का कहना है कि साईबाबा ने कभी नहीं बताया उनका जन्म कहा हुआ था। पाथरी के लोगों का आरोप है कि शिरडी के कारण ही उनका विकास नहीं हो पा रहा है। पाथरी की जनता का कहना है कि अगर उनके यहां विकास हुआ तो शिरडी को निश्चित तौर पर आर्थिक नुकसान होगा। दूसरा तीर्थक्षेत्र साईबाबा के नाम से विकसित हुआ तो शिरडी को नुकसान होगा। हाल ही में शिरडी में साई समाधी शतक महोत्सव में सीएम ठाकरे ने पाथरी को साईबाबा का जन्मस्थान बताया था।
इस दौरान उन्होंने पाथरी के डेवलपमेंट प्लान में 100 करोड़ रुपए की
मंजूरी भी दी थी। ठाकरे के इस बयान से शिरडी की जनता इससे नाराज हो गई है। बढ़ते
विवाद के चलते पहली बार शिरडी को रविवार से दो दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया गया
है। जिससे भक्त मंदिर के दर्शन कर पाएंगे लेकिन उन्हें खाने-पीने और ठहरने में
दिक्कत होगी। साईबाबा जन्मस्थान को लेकर नाराज शिर्डी के लोगों ने अगले रविवार से
शिरडी बंद का अह्वान किया है। सिर्फ साईबाबा मंदिर खुला रहेगा और दुकान, होटल और आश्रम नहीं खुलेगा। वहीं शहर से चलने वाले वाहनों भी
नहीं चलेंगे।
ग्रामीणों ने आंदोलन की रूपरेखा
बनाने के लिए शनिवार को एक तत्काल ग्राम सभा बुलाई है।

