- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने क्यू बदला पार्टी का झंडा क्या है इसके मायने.... क्या अपनी खोई राजनैतिक को मुख्यधारा मे लाने की तैयारी ?
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने क्यू बदला पार्टी का झंडा क्या है इसके मायने.... क्या अपनी खोई राजनैतिक को मुख्यधारा मे लाने की तैयारी ?
Posted by : achhiduniya
23 January 2020
गोरेगांव के नेस्को में आयोजित पार्टी के
राज्यव्यापी अधिवेशन में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने नये झंडे का अनावरण किया। झंडे
पर छत्रपति शिवाजी महाराज का राजमुद्रा का लोगो बना हुआ है। ये राजमुद्रा संस्कृत
भाषा में थी। जिसमें ''प्रतिपच्चंद्रलेखेव
वर्धिष्णुर्विश्ववंदिता शाहसुनोः शिवस्यैषा मुद्रा भद्राय राजते'' लिखा हुआ है। जिसका मतलब है, शाहाजी
के पुत्र शिवाजी महाराज की इस मुद्रा की कीर्ति नए चंद्रमा की तरह बढ़ेगी।
समस्त
विश्व इसकी आराधना करेगा और यह मात्र जनकल्याण के लिए
चमकती रहेगी। इस मुद्रा को शिवाजी महाराज के समय पत्र, डॉक्यूमेंट्स, आदेश इत्यादि पर मुहर के लिए
प्रयोग में लाया जाता था। इसे छत्रपति शिवाजी महाराज के पिता शाहाजी ने उन्हें
प्रदान की थी। यह शिवाजी महाराज के आदर्शों और लोगों के लिए शासित एक स्वराज्य का
प्रतीक बन गया है।
कट्टर हिंदुत्व की छवि वाली पार्टी शिवसेना ने जब से बीजेपी का
साथ छोड़ कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिलाया है, तबसे
ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी के हिंदुत्व का मुद्दा कमजोर हो गया है। ऐसे में
हाशिये में चली गई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना कट्टर हिंदुत्व की डोर को पकड़कर
पार्टी को फिर से मुख्यधारा में लाने की कोशिश में जुट गई है।


