- Back to Home »
- Discussion »
- बसपा सुप्रीमो मायावती CAA [Citizenship Amendment Act] पर गृह अमित शाह से बहस के लिए तैयार..
Posted by : achhiduniya
23 January 2020
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नागरिकता संशोधन
कानून पर बहस करने की चुनौती को बहुजन समाज पार्टी सर्वेसर्वा मायावती ने स्वीकार किया है। मायावती ने ट्वीट कर कहा है,अति-विवादित
CAA/NRC/NPR
के खिलाफ पूरे देश में खासकर युवा व महिलाओं के
संगठित होकर संघर्ष व आन्दोलित हो जाने से परेशान केन्द्र सरकार द्वारा लखनऊ की
रैली में विपक्ष को इस मुद्दे पर बहस करने की चुनौती को BSP किसी भी मंच पर व कहीं भी स्वीकार करने को तैयार है।
बीते दिनो लखनऊ में नागरिकता कानून के
समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि इस
बिल को लेकर कांग्रेस, टीएमसी, मायावती, सपा और कम्युनिस्ट हो हल्ला रहे हैं। मैंने इस बिल को संसद में पेश किया है मैं चुनौती देता हूं कि इस बिल में की किसी
भी धारा में अगर किसी शख्स की नागरिकता छीनने की बाद है तो दिखाएं।

