Posted by : achhiduniya 27 January 2020


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,मुझे बेहद दुख है कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और दूसरे मंत्रियों को शाहीन बाग जाना चाहिए और लोगों से बातचीत कर रास्ता खुलवाना चाहिए। शाहीन बाग में रास्ता बंद है, उस बंद रास्ते की वजह से बहुत सारे लोगों को तकलीफ हो रही है, स्कूल के बच्चों को तकलीफ हो रही है, एंबुलेंस के जाने में तकलीफ हो रही है, जो आधा घंटे या 40 मिनट का रास्ता होता था, उसमें लोगों को ढाई से तीन घंटे लग रहे हैं। मैं इस बारे में कई बार कह चुका हूं कि इस देश के अंदर संविधान के तहत हर किसी को विरोध प्रदर्शन का 
अधिकार है,लेकिन उस विरोध प्रदर्शन की वजह से आम जनता को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। केजरीवाल ने आगे कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिसके तहत लॉ एंड ऑर्डर आता है, वह इसका समाधान क्यों नहीं कर रही है? अभी रविशंकर प्रसाद जी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इतने में वह शाहीन बाग हो आते। दिल्ली की लॉ एंड ऑर्डर की समस्या प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नहीं सुधरेगी, काम करने से सुधरेगी। हम से सीखो काम कैसे करते हैं। काम करना हमको आता है। इनको केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस और गंदी राजनीति करनी आती है। आज लिख कर ले लो यह 8 फरवरी तक रास्ते नहीं खुलने वाले 9 फरवरी को खुल जाएंगे। शाहीन बाग के रास्ते भारतीय जनता पार्टी खोलना ही नहीं चाहती। 
उन्होंने आगे कहा,मैं आज आप सब लोगों के जरिए अपील कर रहा हूं कि गृह मंत्री अमित शाह जी को, पीयूष गोयल जी को, रविशंकर प्रसाद जी को, जितने इनके बड़े-बड़े नेता हैं, सबको जाना चाहिए शाहीन बाग। वहां जाकर उनसे बातचीत करनी चाहिए और बातचीत करके वो रास्ते खुलवाने चाहिए।  जनता को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। यह केवल और केवल हर चीज के ऊपर देश के ऊपर देश की सुरक्षा के ऊपर लोगों की सुविधा के ऊपर हर चीज पर गंदी राजनीति करते हैं। वह कह रहे हैं कि केजरीवाल से हमको परमिशन चाहिए। चलो परमिशन दी एक घंटे में खुलवाओ रास्ते।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एकनाथ शिंदे की शिवसेना का मेयर और स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर किए गए दावों से बीजपी नेताओं में नाराजगी-सूत्र।@ मुंबई एयरपोर्ट पर सरोगेसी रैकेट का भंडाफोड़, बैंकॉक से लौट रहीं दो महिलाएं पकड़ी गईं।@ मौनी अमावस्या स्नान पर 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी।@ प्रधानमंत्री ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव, 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर प्रदीप गोलू गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।@ उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम-दिल्ली UP के 5 एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, 95 ट्रेनें लेट।@ AIMIM के टिकट पर 6 हिंदू-बौद्ध उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में दर्ज की जीत।@ अल फलाह ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखे लालकिला ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध डॉक्टर, ED चार्जशीट में खुला राज।@ 22 करोड़ का जुर्माना, CEO को चेतावनी,इंडिगो पर DGCA का बड़ा एक्शन।@ बीजेपी ने पैसों के दम पर चुनाव जीता, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में करारी हार के बाद उद्धव का बड़ा आरोप।@ धधकती आग, दम घोंटने वाला धुआं-इंडियन आर्मी का ये रोबोट हर चुनौती पार कर सकता है।@ इज्जत और हिस्सेदारी मिलेगी तो BMC में उद्धव-कांग्रेस का साथ देंगे, ओवैसी की दो टूक।@ UK में Amazon के वेयरहाउस में फैली TB की बीमारी, यूनियन ने की तुरंत बंद करने की मांग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -