- Back to Home »
- State News »
- सीएए लोकतंत्र विरोधी,संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा..
Posted by : achhiduniya
27 January 2020
आप राज्य सरकारों की अनदेखी नहीं कर सकते। उन्हें विश्वास
में लेना होगा। उनके पास एकमात्र विकल्प राष्ट्रपति शासन लागू करने का है। वे ऐसा
कर सकते हैं। सिन्हा ने कहा कि 2014 में मोदी ने टीम इंडिया की बात
की थी और इसमें मुख्यमंत्रियों को शामिल किया था। मोदी ने कहा था कि वह देश को आगे
बढ़ाने में मुख्यमंत्रियों की मदद लेंगे। पूर्व मंत्री ने पूछा कि टीम इंडिया की
भावना कहां गई। क्या राज्यपाल बीजेपी के मनोनीत लोगों की तरह बर्ताव नहीं कर रहे
हैं। चाहे वह केरल हो या फिर पश्चिम बंगाल। सीएए पर उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र
विरोधी है और संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ है। नागरिकता कानून में इस तरह के
संशोधन की आवश्यकता नहीं थी।

