Posted by : achhiduniya 27 January 2020

जनगणना नियमों के मुताबिक, जनगणना के दौरान जो सवाल आपसे पूछे जाते हैं वह हैं-नाम, पिता का नाम, मां का नाम, लिंग, जन्म की तारीख, जन्म स्थान, वर्तमान पता, विवाहित/अविवाहित होने के बारे में, शरीर पर कोई निशान आदि।  अभी तक जनगणना के नियमों में माता-पिता के जन्म की तारीख और जन्म स्थान बताने से जुड़ा कोई सवाल नहीं है। देश में इस साल जनगणना होनी है। नागरिकता कानून [CAA] और राष्ट्रीय नागरिक पंजी [NRC] की वजह से नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर [NPR] का भी कई राज्यों में जमकर विरोध हो रहा है। अगले दो महीनों में NPR की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। NPR में क्या सवाल पूछे जाएंगे, फिलहाल इस पर स्थिति अभी साफ नहीं है,लेकिन कयासों के आधार पर इस बार सवालों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 
इस बार 8 नए सवाल इसमें जोड़े गए हैं। NPR में नाम दर्ज कराने के लिए आपको इस बार अपने माता-पिता का जन्म स्थान और तारीख बतानी होगी। इसके अलावा आधार नंबर, पासपोर्ट नंबर, मोबाइल नंबर, वोटर आईडी कार्ड नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और 
मातृभाषा के बारे में भी बताना होगा। इन आठ बिंदुओं पर जमकर विवाद हो रहा है क्योंकि लोगों का मानना है कि यह NRC के पहले क्रम की कार्यवाही का हिस्सा हैं। NPR को लेकर आरोप लग रहे हैं कि देश में NRC लागू करने के लिए ही नए सवालों को NPR में शामिल किया गया है। इसी के चलते दो गैर-बीजेपी शासित राज्यों ने NPR की प्रक्रिया को रोक दिया है। पश्चिम बंगाल और केरल ने NPR की प्रक्रिया पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। कांग्रेस भी इसका विरोध कर रही है, हालांकि कांग्रेस शासित राज्यों में अभी इस प्रक्रिया पर रोक जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। NPR को लेकर कुछ केंद्रीय मंत्रियों के बयानों से इस मामले ने और तूल पकड़ा। उन्होंने NPR में इन सवालों की तस्दीक की। दूसरी ओर कुछ बीजेपी नेताओं ने बताया कि NPR में यह सवाल वैकल्पिक होंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -