- Back to Home »
- Politics »
- ओवैसी बंधु देश में घुसपैठियों जैसा व्यवहार कर रहे, इनके बुज़ुर्गों ने तो पाकिस्तान बनवाया....भाजपा नेता मोहसिन रजा
ओवैसी बंधु देश में घुसपैठियों जैसा व्यवहार कर रहे, इनके बुज़ुर्गों ने तो पाकिस्तान बनवाया....भाजपा नेता मोहसिन रजा
Posted by : achhiduniya
23 January 2020
AIMIM
प्रमुख असदुद्दीन
ओवैसी के छोटे
भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने 22 जनवरी को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, हमको डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। हमको परेशान होने की
जरूरत नहीं है। हमको इनकी बातों में आने की जरूरत नहीं है। जो हमसे पूछ रहे हैं कि
मुसलमान के पास क्या है? मैं कहना चाहता हूं कि तू मेरे
कागज देखना चाहता है? मैंने इस मुल्क पर 800 बरस तक
हुक्मरानी और जांबाजी की है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा,ये मुल्क मेरा था, मेरा है
और मेरा रहेगा।
![]() |
| [योगी सरकार में मंत्री और भाजपा नेता मोहसिन रजा] |
मेरे अब्बा और दादा ने इस मुल्क को चारमीनार दिया, मक्का मस्जिद दिया, कुतुब
मीनार दिया,
जामा मस्जिद दिया। अरे हिंदुस्तान का पीएम जिस
लाल किले पर झंडा फहराता है, वो भी मेरे अब्बा और दादा ने
दिया है अगर कोई कागज मांग रहा है तो वो देख ले चार मिनार खड़ा है। वो सबसे बड़ा
सबूत है जो मेरे बाप-दादा ने बनाया है तेरे बाप ने नहीं। अकबरुद्दीन ओवैसी के विवादित बयान पर उत्तर
प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और भाजपा नेता मोहसिन रजा ने पलटवार किया है।
मोहसिन
रजा ने ट्वीट किया, ओवैसी बंधुओं के बुज़ुर्गों ने तो पाकिस्तान
बनवाया है,
पाकिस्तान न जा पाने की पीड़ा उनके बयानों में
साफ झलकती है। इसीलिए ओवैसी बंधु देश में घुसपैठियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं।


