Posted by : achhiduniya 02 January 2020

नागपुर:- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नागपुर में राष्ट्रीय अग्नि सेवा कॉलेज (एनएफएससी) का नया परिसर राष्ट्र को समर्पित किया। गृह मंत्री ने समारोह में अग्नि सेवा शौर्य पदक तथा एनएफएससी के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने नागपुर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) अकादमी की आधारशिला भी रखी। श्री शाह ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सुभाष चन्द्र बोस पुरस्कार की घोषणा की। शाह ने शहीद अग्निशमन सेवा अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि मोदी सरकार ने एनएफएससी तथा एनडीआरएफ अकादमी जैसे समर्पित संस्थानों को बनाकर 70 वर्षों से उपेक्षित अग्नि सेवा तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में क्षमता सृजन को संस्थागत बनाने पर महत्व दिया है। 
यद्यपि अग्नि शमन सेवा राज्य का विषय है, श्री शाह ने उम्मीद जताई कि एनएफएससी के माध्यम से सभी राज्य केंद्र के साथ अग्नि से जुड़ीं आपदाओं के नियंत्रण में बेहतर तालमेल बैठाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने एनएफएससी के आधुनिकीकरण के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है। उन्होंने संस्थान में चलाए जाने वाले लघु तथा दीर्घकालिक पाठ्यक्रमों की जानकारी भी दी। गृह मंत्री ने कहा है कि यह गर्व की बात है कि 2016 से मोदी सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप एनडीआरएफ वैश्विक स्तर पर अग्रणी आपदा प्रबंधन बल के रूप में उभरा है और आपदा जोखिम कमी के लिए सेंडई फ्रेमवर्क के अंतर्गत सभी मानकों को पूरा किया है। 
शाह ने कहा कि देश ने आपदा मोचन में पिछले दो दशकों में सराहनीय काम किया है और मानव जीवन तथा अर्थव्यवस्था को नुकसान को कम करने में अपनी क्षमताओं में सुधार किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 1999 में ओडिशा के भयावह चक्रवाती तूफान में जहां दस हजार जानें गई थीं, वहीं हाल के चक्रवाती तूफान फणीमें 64 लोगों की जानें गईं। यह आपदा मोचन व्यवस्था में विशाल क्षमता सृजन को दिखाता है। दूसरे शब्दों में एक दशक से थोड़ा अधिक समय में भारत पहले की तुलना में जान-माल के नुकसान में एक प्रतिशत की कमी करने में सफल रहा है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन संसाधनों के अधिकतम उपयोग को लेकर अनेक कदम उठाए हैं।
उन्होंने पड़ोसी देशों में आपदा के दौरान सबसे पहले कार्रवाई करने के लिए एनडीआरएफ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि एनडीआरएफ की कार्रवाई से पड़ोसी भारत की प्रशंसा कर रहे हैं। शाह ने कहा कि भारत सार्क क्षेत्र में आपदा प्रबंधन कर्मियों के प्रशिक्षण का केंद्र बन गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे श्रेष्ठ व्यवहारों के आदान-प्रदान में मदद मिलेगी और लोगों पर आपदा के प्रभावों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि आपदा से सक्षमता के साथ मुकाबला करने के लिए भारत को तैयार रहने की आवश्यकता है और निकट भविष्य में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपदा अवसंरचना को मजबूत बनाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने आग लगने की आपात स्थिति में अग्निशमन कर्मियों की चुनौतियों का वर्णन किया और कहा कि किस तरह एनएफएससी भविष्य में अग्निशमन सेवा कर्मियों को सक्षम रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि आपदाओं के दौरान सक्षम मोचन व्यवस्था स्थापित करने के लिए राज्य सरकारों को परामर्श जारी किए गए हैं और जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए जनता तथा कर्मियों को मॉकड्रिल के द्वारा बेहतर रूप से तैयार किया गया है। इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग, जहाजरानी तथा सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा केन्द्र तथा राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एकनाथ शिंदे की शिवसेना का मेयर और स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर किए गए दावों से बीजपी नेताओं में नाराजगी-सूत्र।@ मुंबई एयरपोर्ट पर सरोगेसी रैकेट का भंडाफोड़, बैंकॉक से लौट रहीं दो महिलाएं पकड़ी गईं।@ मौनी अमावस्या स्नान पर 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी।@ प्रधानमंत्री ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव, 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर प्रदीप गोलू गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।@ उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम-दिल्ली UP के 5 एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, 95 ट्रेनें लेट।@ AIMIM के टिकट पर 6 हिंदू-बौद्ध उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में दर्ज की जीत।@ अल फलाह ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखे लालकिला ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध डॉक्टर, ED चार्जशीट में खुला राज।@ 22 करोड़ का जुर्माना, CEO को चेतावनी,इंडिगो पर DGCA का बड़ा एक्शन।@ बीजेपी ने पैसों के दम पर चुनाव जीता, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में करारी हार के बाद उद्धव का बड़ा आरोप।@ धधकती आग, दम घोंटने वाला धुआं-इंडियन आर्मी का ये रोबोट हर चुनौती पार कर सकता है।@ इज्जत और हिस्सेदारी मिलेगी तो BMC में उद्धव-कांग्रेस का साथ देंगे, ओवैसी की दो टूक।@ UK में Amazon के वेयरहाउस में फैली TB की बीमारी, यूनियन ने की तुरंत बंद करने की मांग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -