- Back to Home »
- State News »
- गणतंत्र दिवस परेड में बंगाल की झांकी को मंजूरी नही मिलने पर केंद्र सरकार पर बरसी तृणमूल कांग्रेस....
गणतंत्र दिवस परेड में बंगाल की झांकी को मंजूरी नही मिलने पर केंद्र सरकार पर बरसी तृणमूल कांग्रेस....
Posted by : achhiduniya
02 January 2020
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की झांकी
का प्रस्ताव खारिज कर दिया था। इस प्रस्ताव के रद्द किए जाने के बाद टीएमसी नेता
मदन मित्रा ने कहा कि यह बंगाल के लिए नया नहीं है। दिल्ली को बंगाल से डर लगता
है। वे दिल्ली में बंगाल की झांकी रद्द कर सकते हैं, बंगाल
में NRC और CAA को बंगाल रद्द कर देगा। टीएमसी
ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 (CAA 2019)
के खिलाफ राज्य में प्रदर्शन के कारण केंद्र सरकार ने यह निर्णय किया है। पार्टी
ने मंजूरी नहीं दिए जाने को राज्य और पश्चिम बंगाल के लोगों का अपमान बताया
है। इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश बीजेपी
ने कहा कि टीएमसी सरकार ने प्रस्ताव भेजने में नियम और प्रक्रिया का पालन नहीं
किया। इसी कारण ममता बनर्जी सरकार का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। रक्षा मंत्रालय
ने कहा कि एक विशेषज्ञ समिति ने दो चरण में पश्चिम बंगाल सरकार के प्रस्ताव की
पड़ताल की।
![]() |
| [टीएमसी नेता मदन मित्रा ] |
विशेषज्ञ समिति ने दूसरी बैठक में सोच-विचार के बाद पश्चिम बंगाल सरकार
की झांकी के प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाया। इसके बाद इसे खारिज कर दिया गया है। साथ
ही बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार की झांकी को गणतंत्र दिवस 2019 में हिस्सा लेने के
लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यह इसी प्रक्रिया के जरिये चुनी गई थी। मंत्रालय को
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से झांकियों के 32 तथा केंद्रीय मंत्रालयों व
विभागों से 24 प्रस्ताव मिले थे। मंत्रालय ने कहा कि बंगाल और महाराष्ट्र के साथ
ही कई बीजेपी शासित राज्यों के प्रस्ताव भी खारिज किए गए हैं। मंत्रालय की ओर से
कहा गया है,
पांच बैठकों के बाद राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों
के 16 और मंत्रालयों/विभागों के छह प्रस्ताव को मिलाकर 22 प्रस्ताव गणतंत्र दिवस
परेड 2020 के लिए चुने गए हैं।
वहीं, पश्चिम बंगाल में संसदीय मामलों के मंत्री तापस रॉय ने आरोप
लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत केंद्र सरकार राज्य के प्रति बदले की भावना रखती
है। पश्चिम बंगाल केंद्र सरकार की
जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहा है।
इसलिए उसके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष
दिलीप घोष ने पलटवार किया कि झांकी का प्रस्ताव इसलिए खारिज हुआ क्योंकि राज्य
सरकार ने प्रस्ताव पेश करने में नियमों व प्रक्रिया का पालन नहीं किया था। टीएमसी
को हर मुद्दे पर राजनीति करना बंद करना चाहिए।


