- Back to Home »
- Religion / Social »
- क्यू सिद्धिविनायक मंदिर इन पांच दिनो तक बंद रहेंगे..?
Posted by : achhiduniya
10 January 2020
सवा तीन सौ साल से भी ज्यादा पुराने महाराष्ट्र की
राजधानी मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक
मंदिर की काफी मान्यता है। गणपति की आराधना के लिए महाराष्ट्र समेत देश के देश के
कोने-कोन से भक्त यहां पहुंचते हैं। सिद्धिविनायक मंदिर में स्थापित गणेश भगवान के
ऊपरी दाएं हाथ में कमल और बाएं हाथ में अंकुश है। साथ ही नीचे के दाहिने हाथ में
मोतियों की माला और बाएं हाथ में मोदक (लड्डुओं) से भरा कटोरा है।
गणपति के दोनों
ओर उनकी दोनो पत्नियां ऋद्धि और सिद्धि मौजूद हैं जो धन, ऐश्वर्य, सफलता और सभी मनोकामनाओं को
पूर्ण करने का प्रतीक हैं। गणपति करते हैं सभी मनोकामनाएं पूरी। 25 जनवरी से एक
फरवरी तक यहां आयोजित होने वाले माघी गणेश जयंती समारोह की तैयारियों के लिए ये मंदिर 15 से 19 जनवरी तक बंद
रहेगा। गणेश जयंती का विशेष महत्व है।
मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती और
भगवान शिव शंकर के पुत्र गणेश की तरंगों का अवतरण हुआ था। हालांकि देश के ज्यादातर
हिस्सों में भाद्रपद की गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में
मनाया जाता है,लेकिन महाराष्ट्र और कोंकण के तटीय इलाकों में
माघ महीने की गणेश जयंती को ही भगवान गणेश का जन्मदिन माना जाता है।


