- Back to Home »
- Discussion »
- नागरिकता संशोधन कानून ये धार्मिक उत्पीड़न का शिकार लोगों के लिए है...रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Posted by : achhiduniya
27 January 2020
नागरिकता संशोधन कानून [CAA] के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियो के अलावा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस
को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को नहीं भूलना चाहिए। कांग्रेस ने नागरिकता
संशोधन कानून [CAA] का विरोध किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि ये एक केंद्रीय कानून है
और सभी को इसका पालन करना चाहिए। कई राज्यो के इस कानून को नहीं मानने की बात पर राजनाथ सिंह ने ये बात कही।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएए से किसी भी धर्म की भावना नहीं भड़क रही है। ये
धार्मिक उत्पीड़न का शिकार लोगों के लिए है।
पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना
साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हम किसी को परेशान नहीं करेंगे,लेकिन यदि कोई हमको परेशान करेगा तो हम उसको शांति से नहीं रहने
देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के कश्मीर लौटने पर
अब दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्तान कश्मीर
मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की अब हिम्मत नहीं कर सकता।

