- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पाकिस्तान में है हिम्मत तो बनाए CAA जैसा कानून करे पीड़ित नागरिकों की अदला-बदली....बीजेपी विधायक विक्रम सैनी
पाकिस्तान में है हिम्मत तो बनाए CAA जैसा कानून करे पीड़ित नागरिकों की अदला-बदली....बीजेपी विधायक विक्रम सैनी
Posted by : achhiduniya
10 January 2020
देश के कई हिस्सों में CAA कानून को लेकर लगातार प्रदर्शन भी हो रहे हैं और कई जगह पर लोग
इस कानून के विरोध के साथ समर्थन में भी उतरे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक
विक्रम सैनी ने इस कानून को लेकर विवादित बयान दिया है।
खतौली से भाजपा विधायक
विक्रम सैनी ने कहा, पाकिस्तान को भी ऐसा कानून
बनाना चाहिए जो मुस्लिम यहां पर पीड़ित हैं उनको पाकिस्तान में नागरिकता देनी
चाहिए, अदला-बदली कर लो, जो वहां
पीड़ित हैं वो भारत आ जाने चाहिए, जो यहां पीड़ित हैं वो
पाकिस्तान चले जाएं कौन रोक रहा है। इस बयान से राजनित
में नए भूचाल आने की संभवना से इंकार नही किया जा सकता।

