- Back to Home »
- State News »
- किसी भी मुसलमान को CAA के तहत देश से निकाला गया तो विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे.....बीजेपी विधायक डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल
किसी भी मुसलमान को CAA के तहत देश से निकाला गया तो विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे.....बीजेपी विधायक डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल
Posted by : achhiduniya
14 January 2020
भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के बारे में अफवाहों को दूर करने के लिए आयोजित कार्यक्रम
में भाजपा विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुसलमानों
से संपर्क कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनके निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी मुसलमान को
नागरिकता संशोधन कानून के क्रियान्वयन के दौरान देश से निकाला गया तो वह उत्तर
प्रदेश विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा,वास्तव में जहां कहीं भी जा
रहा हूं, मैं लोगों से पूछ रहा हूं कि उनके डर का
क्या आधार है? क्या नागरिकता संशोधन कानून भारतीय मुसलमानों की नागरिकता छीन
लेगा? विधायक अग्रवाल ने कहा,मैं उस
अधिनियम के बारे में मुस्लिम लोगों के संदेह को दूर करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं, जो बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में
सताए गए गैर मुस्लिमों को नागरिकता देने के लिए है। इसी दौरान उन्होंने कहा, मैं
भरोसा देता हूं कि
सीएए के तहत अगर मेरे निर्वाचन क्षेत्र के किसी मुस्लिम नागरिक को बाहर किया जाता
है तो मैं विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा।

